विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 13 जनवरी 2026 को प्रस्तावित नए ड्राफ्ट रेग्युलेशन के विरोध में अखिल भारतीय सवर्ण समाज संगठन ने आज मंगलवार दोपहर 12 बजे जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इन नियमों को एक पक्षीय बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।