बल्देवगढ़: खरगापुर में निजी खाद विक्रेता ऊंचे दामों पर बेच रहे खाद, किसानों ने की कार्रवाई की मांग
खरगापुर नगर में बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त गांवों से अधिक संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।और उन्हें खाद विक्रेताओं के द्वारा ऊंचे दामों पर खाद दिया जा रहा है।करौंदिया गांव निवासी किसान अनंदी अहिरवार के द्वारा बताया गया कि खाद विक्रेता पंकज दीक्षित के द्वारा उसे डीएपी खाद की 01 बोरी ₹1500 एवं यूरिया ₹350 में दी गई।