बल्देवगढ़: रानीपुरा गांव के पास वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ज़ब्त की
बल्देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत रानीपुरा गांव के पास लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया।वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त ट्रैक्टर ट्राली में सैमर की लकड़ी भरी हुई थी।लकड़ी की कीमत करीब ₹30000 बताई गई।वही लकड़ी का अवैध परिवहन करने वाले अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।