बल्देवगढ़: खरगापुर कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार, किसान परेशान
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत खरगापुर कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा रहा।दूर-दूर से किसान अपनी मूंगफली बेचने के लिए कृषि उपज मंडी पहुंचे।जहां पर आवारा मवेशी मूंगफली को नुकसान पहुंचाते दिखाई दिए। जिस कारण से किसान परेशान हुए।किसानों के द्वारा बताया गया कि व्यापारी कम दाम पर उनकी मूंगफली को खरीद रहे। जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं रहे।