रामगंजमण्डी: ₹10000 का इनामी अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर तमिलनाडु से गिरफ्तार, 2 साल से 3 मामलों में था वांछित
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक अन्तर्राजिय मादक पदार्थ तस्कर को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। तस्कर 2 साल से 3 मामलों में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार के ईनाम की घोषणा भी की गई थी। जिसके बाद आरोपी वकील बंजारा को जिला बैलूर तमिलनाडू से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अन्य प्रकरणो में भी वांछित है।