रामगंजमण्डी: मारपीट और लूटपाट मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों का पुलिस ने सुकेत में निकाला जुलूस
रामगंजमंडी में सुकेत पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मारपीट और लूटपाट मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस ने तीनो बदमाशो को नगर के पैदल चक्कर लगावये। जुलूस के दौरान पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीना, थानाधिकारी छोटूलाल सहित पुलिस जवान शामिल रहे। बदमाशो ने 22 दिसम्बर को कोटा से अपने गांव जाते समय दयाराम के साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया था।