सेन्हा: शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में छठ की छटा, बच्चों की आकर्षक झांकी ने भारतीय संस्कृति और लोकआस्था का कराया दर्शन।
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिशु विद्या मंदिर, सेन्हा में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा छठ महापर्व के पावन अवसर पर भव्य एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के माध्यम से लोक आस्था के महापर्व छठ की धार्मिक महत्ता, भारतीय संस्कृति, लोकपरंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संगम देखने को मिला।