बेंगाबाद: गिरिडीह सनशाइन के लायंस क्लब सदस्यों ने अजीडीह के नेत्रहीन मूक बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के सदस्यों ने अजीडीह स्थित नेत्रहीन मूक बधिर आवासीय विद्यालय में पहुंचकर सोमवार को 3 बजे लगभग 60 दिव्यांग बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया। इस खास मौके पर बच्चों को डोसा, इटली और चॉकलेट्स भी बांटे गए।लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के सभी सदस्यों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।