लातेहार: सांसद कालीचरण सिंह के जन्मदिन पर, लीलावती डेंटल क्लिनिक में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित
चतरा लोक सभा क्षेत्र के भाजपा सांसद काली चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार की सुबह बारह बजे से धर्मपुर स्थित लीलावती डेंटल क्लिनिक प्रांगण में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनाधिक लोगों ने निःशुल्क इलाज कराया।