पयागपुर: पयागपुर में 92 लाख की लागत से बनेगा अधिवक्ता भवन, विधायक ने किया भूमि पूजन
पयागपुर के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन के लिए भूमि पूजन किया। विधायक ने बताया की 92लाख की लगता से अधिवक्ता भवन बनेगा।विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और लंबे समय से तहसील परिसर में उनके लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।