गुना नगर: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर हाट रोड से भाजपा ने निकाला मसाल जुलूस शहीदों को किया नमन
गुना में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भाजपा ने मसाल जुलूस निकाला। हाट रोड से शुरू मसाल जुलूस निकला बाजार सदर बाजार से जयस्तंभ चौराहे पर समाप्त हुआ। कारगिल शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने कहा, 26 जुलाई को लाल परेड अमर जवान ज्योति स्थल पर कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। शहीदों को नमन किया जाएगा।