गुना नगर: सांगई गांव के प्राथमिक विद्यालय में जर्जर छत से गिर रहा प्लास्टर, बच्चो को बना जान का खतरा, सरपंच प्रतिनिधि ने की शिकायत
गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मारकी महू के ग्राम सांगई के शासकीय प्राथमिक विद्यालय की 2001-2002 में बनी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी। बारिश में छत का प्लास्टर गिर रहा है। 25 जुलाई को सरपंच स्वाति राठौर के प्रतिनिधि पति सुनील राठौर ने कलेक्टर और DEO को शिकायत कर स्थिति बताई। स्कूल बिल्डिंग की मरम्मत करने की मांग की। प्लास्टर गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है।