गुना नगर: दूधई गांव में चोरी के साथ में एक युवक से की गई थी बांधकर मारपीट, पीड़ित ने परिवार के साथ एसपी से की शिकायत
गुना में कैंट थाना के दुधई गांव में 22 जुलाई को फरियादी रूपसिंह लोधा निवासी कंचनपुरा के साथ भैंस चोरी के शक में लोगों ने बांधकर मारपीट की थी। वीडियो भी वायरल हुआ है। 25 जुलाई को पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले 23 जुलाई को कैंट थाना में दोनो पक्षो की ओर से क्रॉस मामला दर्ज हुआ है। दूसरे पक्ष ने भी भैंस चोरी के आरोप लगाए है।