गुना नगर: वार्ड क्रमांक 6 और 7 में ₹40 लाख से होगा सीसी सड़क और नाली का निर्माण, नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ ने किया भूमिपूजन
गुना नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 और 7 में ₹40 लाख की लागत से सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षद सहित भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया है। वार्ड 6 कोलूपुरा में 20 लाख रुपए से नाली निर्माण और सीसी सड़क बनेगी। वार्ड 7 में भी 20 लाख रुपए से सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।