गुना नगर: प्रदर्शन करने पर कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने SP को दिया ज्ञापन, भाजपा पर लगाए आरोप
गुना मे रीवा घटना को लेकर 22 जुलाई को हनुमान चौराहे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर 18 कांग्रेस नेताओ पर केस दर्ज हुआ है। 25 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी ने SP को ज्ञापन देकर FIR को खत्म करने मांग की। जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने भाजपा पर आरोप लगाए कहा, यह सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा दमनकारी है। महिला अध्यक्ष सीमा यादव ने सत्ता पक्ष पर FIR के आरोप लगाए।