गुना नगर: जय स्तंभ चौराहे पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर से एक श्रद्धालु की बाइक हुई चोरी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र में जयस्तंभ चौराहे पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर से फरियादी हीरालाल लोधा निवासी पठार मोहल्ला की बाइक चोरी हो गई। शिकायत में फरियादी ने पुलिस को बताया, रोज की तरह मंदिर पर दर्शन करने आया था। मंदिर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। आसपास तलाश किया कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।