मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वनकर्मी मानसून में वन अपराध रोकने और वन्यजीवों की निगरानी के लिए रोज़ 30 किमी पैदल गश्ती
Manpur, Umaria | Aug 17, 2026 उमरिया जिले में लगातार बारिश के बीच वन विभाग और बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व ने वन अपराधों की रोकथाम के लिए जंगलों में निगरानी बढ़ा दी है।मानसून के दौरान कई दुर्गम क्षेत्रों में वाहनों की पहुंच मुश्किल होने का फायदा शिकारी और वन अपराधी उठा सकते हैं। इसे देखते हुए वन अमले ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त शुरू कर दी है।