रुदौली: बकौली गांव में दलित महिला की पिटाई के मामले में पटरंगा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
खबर पटरंगा थाना क्षेत्र के बकौली गांव की है, घटना के विषय में गांव निवासी राजकला ने बताया कि बीते सोमवार की शाम लगभग 7 बजे वह अपने घर पर थी, गांव के जयसिंह और अंकित वर्मा ने शराब के नशे में उसे जाति सूचक गाली दिया, विरोध करने पर बाल पकड़ कर मारा पीटा, पति को भी मारा पीटा, धमकी भी दिया है, मामले में पटरंगा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू किया है ।