रुदौली: मखवापुर में नेशनल हाइवे पर पीआरवी वाहन से बाइक टकराई, तीन लोग हुए घायल
खबर रुदौली कोतवाली के बेलसर चौकी अंतर्गत मखवापुर की है, जहां हाईवे सड़क पर मंगलवार बुधवार की रात्रि में रामनगर धौरहरा निवासी सरोज कुमार, संतोष कुमार व इंद्रपाल अपनी लड़की की शादी देखकर घर लौट रहे थे, मखवापुर के पास हाईवे सड़क पर पीआरवी वाहन से बाइक अनियंत्रित होकर बगल से टकरा गई, तीनों घायल हो गए, तीनों घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।