रुदौली: प्राथमिक विद्यालय डिलवल में हुई चोरी के मामले में हफ्ते भर बाद पटरंगा थाने में पुलिस ने शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज किया
खबर पटरंगा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डिलवल की है, इस संबंध में मंगलवार की दोपहर में प्रधानाध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 8 फरवरी को जब वह सुबह विद्यालय पहुंचे तो ऑफिस एवं रसोई घर का ताला टूटा हुआ मिला, रसोई घर से एक सिलेंडर करीब 4 कुंतल गेहूं, चावल के साथ खेल सामग्री सहित सामान गायब मिला, पटरंगा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है ।