रुदौली: पेटुवागंज की निवासिनी महिला की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज
खबर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के पेटुवागंज की है, जहां निवासिनी महिला पूनम यादव ने बताया कि बीते रविवार को सुबह 9 बजे के आसपास उसके गांव के अंकित, शंकर और रामू पुरानी रंजिश को लेकर उसे भद्दी भद्दी गाली देने लगे, जब उसने रोका तो उसे लात घुसों और डंडे से मारा पीटा साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिए, रुदौली कोतवाली में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है ।