रुदौली: रुदौली कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दर्ज मुकदमे में किशोरी को भेलसर से किया बरामद, अपहरणकर्ता को नहीं दबोच पाई
खबर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है, जहां बीते 10 फरवरी को एक 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई, परिजन काफी तलाश किए, परंतु सुराग नहीं लगा, 12 फरवरी की सुबह कोतवाली में पड़ोस गांव के एक युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप भी लगाया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेलसर से किशोरी को बरामद कर लिया है, किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि अपहरणकर्ता नहीं पकड़ा गया है ।