रेवदर: रेवदर के सानवाड़ा गांव में होटल से कुर्सियां चुराते दो युवक रंगे हाथों पकड़े गए, ग्रामीणों ने खंभे से बांधा
Reodar, Sirohi | Sep 1, 2026 रेवदर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।अनादरा थाना क्षेत्र के सनवाड़ा गांव में होटल से कुर्सियां चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया जहाँ दोनों युवक होटल से कुर्सियां उठाकर ले जा रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे।