बरौनी में घटना के विरोध में शव के साथ लोगों ने किया सड़क जाम
संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी।
फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत आलूचट्टी विश्वकर्मा टोला रोड के निकट सोमवार को दिन दहाड़े चाकू के वार से हुई किशोर की मौत के बाद मंगलवार को आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में व आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर बरौनी तेघड़ा सब्जी मंडी रोड पर शव को रखकर जाम कर दिया। लगभग एक घंटे से अधिक सड़क जाम होने से उक्त सड़क से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।सड़क जाम होने से सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई।बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम को हटवाया गया।तब जाकर उक्त रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली।थानाध्यक्ष विजय सहनी ने पीड़ित परिजनों को घटना में शामिल आरोपी की जल्द गिरफ़्तारी करने का आश्वासन दिया है।लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।इससे लोगों में रोष बना है।