कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आर्ट गैलरी (प्रेक्षागृह), बेगूसराय में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि युवा उत्सव युवाओं की कलात्मक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक, दृश्य कला एवं साहित्यिक विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बेगूसराय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रथम दिन नृत्य, गायन, चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, हस्तशिल्प, कविता एवं कहानी लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।
IPRD Bihar
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar
#begusarai
#cmsamrat