बेगूसराय में संस्थागत प्रसव में उल्लेखनीय सुधार, विगत दो माह में 10,446 प्रसव संपन्न
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओपीडी संचालन, संस्थागत प्रसव, रेफरल सेवाओं, परिवार नियोजन एवं गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में बताया गया कि अप्रैल से जुलाई तक मासिक लक्ष्य के विरुद्ध संस्थागत प्रसव की उपलब्धि लगभग 49% थी, जबकि विगत दो माह में 70% से अधिक उपलब्धि के साथ 10,446 संस्थागत प्रसव कराए गए।
बैठक में अनुमंडल अस्पताल, मंझौल डॉ शिवम आनंद के चिकित्सा पदाधिकारी एवं डंडारी के फैमिली प्लानिंग काउंसिलर अनुपस्थित पाए गए। संबंधित कार्यों की समीक्षा में इनकी एवं लेखापाल, बलिया के कार्यों की असंतोषजनक स्थिति सामने आने पर जिला पदाधिकारी ने तीनों का मानदेय स्थगित करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
Bihar Health Department
#begusarai
#cmsamrat