उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नल-जल योजना, जल गुणवत्ता, जन-शिकायत निवारण, कचरा संग्रहण एवं ODF प्लस मॉडल विलेज की प्रगति की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने, निर्बाध पेयजल आपूर्ति, शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा स्वच्छता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भाग लिया।
IPRD Bihar
Rural Development Department, Govt. of Bihar
#begusarai