देसूरी: मुंडारा में चामुंडा माता मंदिर पहुंचे डीएसपी, चोरी की घटना की जानकारी ली और चोरों को पकड़ने के लिए बनाई 3 टीमें
Desuri, Pali | Apr 17, 2025 मुंडारा चामुंडा माता मंदिर में दानपात्र से हुई नकदी चोरी के मामले में दूसरे दिन आज गुरुवार शाम 5 बजे बाली पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस उपाधीक्षक ने वृत्त थाना देसुरी, सादड़ी व रानी पुलिस थानाधिकारी सहित तकनीकी विशेषज्ञ जवानों की एक बैठक बुलाई, जिसमें आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।