एकमा: मांझी बरौली पथ पर घायल मिला बाइक सवार युवक, पैर की हड्डी टूटी; प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर
Ekma, Saran | Oct 17, 2026 मांझी बरौली पथ पर एकमा के गंज गांव के समीप शनिवार को सड़क किनारे एक बाइक सवार युवक अचेत अवस्था में मिला घायल युवक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के नवतन गांव निवासी दिनेश यादव के 27 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया।