विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित
मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान की दी गई जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट होने के कारण जिन मतदाताओं के नाम नामावली से हटाए गए थे तथा किन्हीं कारणों से नामावली में दर्ज होने से शेष रहे मतदाताओं एवं 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के पालन में शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 तथा जिले में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के उपरांत सतत अद्यतन के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Election Commission of India #Jhabua #JansamparkMP