राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय साथिया समागम का आयोजन
किशोर-किशोरियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक समस्याओं तथा नशे से बचाव के संबंध में दी गई जानकारी
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिला स्तरीय साथिया समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त विकासखंडों से चयनित साथिया, परामर्शदाता, एएनएम, मास्टर ट्रेनर एवं विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में किशोरावस्था के दौरान बालक-बालिकाओं में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं हार्मोनल बदलावों, सामाजिक समस्याओं तथा नशे की लत से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, उनकी समस्याओं को समझने तथा अपने सहपाठियों को उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान करने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए साथिया एवं परामर्शदाताओं को अपने क्षेत्र में किशोर-किशोरियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिन भार्गव, डॉ. हेमेन्द्र देवड़ा, डॉ. सुमित डामोर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किशोर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP