खेल स्टेडियम के लिए आवंटित सरकारी जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चला
युवाओं के लिए खेल स्टेडियम बनने का रास्ता पूरी तरह साफ
--
ग्राम पंचायत टेहरका में खेल स्टेडियम के लिए आवंटित सरकारी जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। कलेक्टर महोदय के आदेश और एसडीएम (SDM) महोदय के कड़े निर्देशन में प्रशासनिक अमले ने पुलिस बल के सहयोग से खसरा नंबर 1403 की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। अतिक्रमणकारियों को पहले ही प्रशासन द्वारा विधिवत नोटिस देकर जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई थी। मोहलत खत्म होने के बाद आज भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मौके पर पहुंचकर सभी अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई करोड़ों रुपये की इस शासकीय भूमि को तत्काल प्रभाव से खेल स्टेडियम निर्माण के लिए संबंधित विभाग 'ग्रामीण यांत्रिकी सेवा' (RES) को सुपुर्द कर दिया गया है। मैदान खाली होने से अब स्थानीय युवाओं के लिए खेल स्टेडियम बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
#jansamparkMP #niwari #DistrictAdministration