सब जेल निवाड़ी का औचक निरीक्षण: विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जानी बंदियों की समस्याएं, व्यवस्थाएं मिलीं चाक-चौबंद
--
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुनीता गोयल ने बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे सब जेल निवाड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा, सफाई और बंदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बंदियों के लिए भोजन के प्रबंध और जेल परिसर की साफ-सफाई को देखा गया। परिजनों से मुलाकात की प्रक्रिया और न्यायालयीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पेशी व्यवस्था की जांच की गई। सचिव ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।निरीक्षण के वक्त जेल में कुल 99 बंदी मौजूद थे, जिनमें 02 दंडित और 97 विचाराधीन बंदी शामिल हैं। मौके पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।
इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज कुमार, सहायक जेल अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाह सहित जेल का ड्यूटी स्टाफ उपस्थित रहा।
#jansamparkMP #niwari