इटारसी: इटारसी के द पार्क होटल में एमपीईबी ने स्मार्ट मीटर जागरूकता पर मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया, SDM भी रहे मौजूद
इटारसी में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लग रहे स्मार्ट मीटर को लेकर कई गलतफहमियां हैं। इन्हें दूर करने के लिए गुरुवार को शाम करीब 5 बजे इटारसी के द पार्क होटल में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन हुआ।इटारसी एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत स्मार्ट मीटर लग रहे हैं। इनकी उपयोगिता और फायदे लोगों तक पहुंचे।