हरिद्वार: भारत माता मंदिर के संस्थापक दिवंगत संत स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग
भारत माता मंदिर के संस्थापक रहे और पद्मभूषण से सम्मानित दिवंगत संत स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को संतों ने मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। गुरुवार को भूपतवाला स्थित भारत माता मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन में बड़ी संख्या में मौजूद संतों ने कहा कि इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार को पत्र लिखा जायेगा क्योंकि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी ने समाजसेवा के कार्य किए