हरिद्वार: जगजीतपुर में जंगली हाथियों के झुंड के हमले में बाल-बाल बचा बुजुर्ग, भागकर बचाई जान
जगजीतपुर में इन दिनों आ रहा जंगली हाथियों का झुंड कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। यहां घर से टहलने निकले एक बुजुर्ग को 5 जंगली हाथियों के एक झुंड ने दौड़ा लिया, इससे पहले कि बुजुर्ग जंगली हाथियों के पैरों तले रौंदा जाता, उसने भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों ने यहां आ रहे जंगली हाथियों को खदेड़ने के लिए वनकर्मियोंं की तैनाती की मांग की है।