हरिद्वार: कनखल स्थित मातृ सदन आश्रम के पास पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, वीडियो वायरल
कनखल स्थित मातृ सदन आश्रम के पास एक जंगली हाथियों का झुंड घुस आया। झुंड में शामिल 5 हाथियों के दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि हरिद्वार में रोजाना जंगली जानवर आबादी में घुस रहे हैं, जिन्हें रोक पाने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है। पहले जगजीतपुर में हाथियों का झुंड घुस रहा था और अब कनखल में भी हाथियों की चहल कदमी नजर आ रही है।