गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने गया में सीएसआर फंड से स्वास्थ्य, पेयजल, शव परिवहन सेवाओं का शुभारंभ किया
बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया नगर डॉ. प्रेम कुमार ने जिला समाहरणालय में सीएसआर फंड से उपलब्ध स्वास्थ्य, पेयजल और शव परिवहन सुविधाओं का शुभारंभ किया। बरौनी रिफाइनरी की ओर से 3 ट्रूनेट मशीन, एक ALS एम्बुलेंस, एक मॉर्चरी वैन और 25 RO वाटर एटीएम उपलब्ध कराए गए हैं। इन सुविधाओं पर करीब 163.85 लाख रुपये खर्च हुए हैं।