घर के आगे नाली में डूबा मासूम बच्चा, सूझबूझ से दो स्थानीय लोगों ने बचाई जान!पानीपत में मौत का खुला गड्ढा! 8 साल का मासूम खुले नाले में गिरा
हरियाणा के पानीपत के देवी मंदिर रोड से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सीसीटीवी में कैद हुआ है कि कैसे एक 8 साल का बच्चा खुले नाले को पार करते समय फिसल कर गहरे नाले में गिर गया।
तभी एक स्थानीय व्यक्ति मसीहा बनकर आया और बिना अपनी जान की परवाह किए नाले में कूद गया और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
सबसे बड़ा सवाल - क्या नगर निगम किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?
यह कोई पहला हादसा नहीं है। पिछले महीने भी इसी सड़क पर एक महिला इसी खुले नाले में गिर गई थी। न नाले पर स्लैब है, न कोई बैरिकेड और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। कीचड़ से भरी सड़क और मौत को खुला न्योता देता यह नाला प्रशासन की बड़ी लापरवाही का सबूत है।
आप इस लापरवाही के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
#CCTVFootage #viralvideo #nonfollowers #accident #viralpost
Barh, Patna | Oct 16, 2026