शेखपुरा: शेखपुरा यातायात पुलिस की अच्छी पहल, बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे चालकों को दिए हेलमेट
शेखपुरा में लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए शेखपुरा यातायात पुलिस के द्वारा एक अच्छी पहल की शुरुआत की गई है। जिसकी सराहना सभी लोग कर रहे हैं। यातायात थाना के द्वारा शेखपुरा-महुली सड़क मार्ग पर सघन वाहन जाँच चलाया जा जा रहा था। बताया गया कि बाइक चालकों को चालान काटने की बजाय उतनी ही राशि में उन्हें हेलमेट दिया गया।