शेखपुरा: लोकसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर स्वीकृत गतिविधियों के तहत कई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मतदान जागरूकता से संबंधित थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जीविका दीदियों द्वारा सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया।