शेखपुरा: पंसल्ला के समीप यातायात थाना पुलिस ने की वाहन जांच, बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों से फ़ाइन लेकर हेलमेट दिया
शेखपुरा - हुसैनाबाद मुख्य सड़क मार्ग के पंसल्ला के समीप यातायात थाना ने वाहन जांच किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बेहतर पहल करते हुए बिना हेलमेट के चलने वाले बाइक चालकों को फाइन के बदले हेलमेट खरीद कर दिया, ताकि लोगों में जागरूकता आ सके। थाना अध्यक्ष ने कहा ज्यादातर सड़क दुर्घटना में जान जाने का मुख्य कारण बिना हेलमेट के बाइक चलाना है।