शेखपुरा: एसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न कांडों के कुल 48 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार: एसपी
लोकसभा चुनाव को देखते हुए 27 से 29 मार्च तक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न कांड के फरार अभियुक्त, नॉन बेलेबल वारंटी, आर्म्स एक्ट एवं हत्या के केस के कांडों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 27 से लेकर 29 तक में टोटल 48 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें हत्या, मारपीट, शराब माफिया इत्यादि गिरफ्तार हुए।