शेखपुरा: स्टेशन के समीप ट्रेन चढ़ने आए दो युवकों के साथ बदमाशों ने की मारपीट, चाकू से किया हमला
शेखपुरा रेलवे स्टेशन के ट्रेन चढ़ने आए दो युवकों के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। जिसमें एक युवक की पीठ पर बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान एकाढ़ा गांव निवासी गोविंद कुमार एवं विकास कुमार के रूप में किया गया है।