शेखपुरा: शेखपुरा टाउन हॉल में डीएम ने माइक्रो आब्जर्वर में रूप में लगाए जाने वाले निर्वाचन कर्मियों के साथ की बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में लगाये जाने वाले निर्वाचन कर्मियों के साथ स्थानीय टाउन हाॅल में बैठक की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उनको संबोधित करते हुये कहा गया कि चुनाव को निष्पक्षता एवं पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न कराने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।