धूम फ़िल्म से प्रभावित होकर दिल्ली एनसीआर में लूटपाट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीन कुख्यात बदमाश को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जोहरिपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं. आरोपियों की गिरफ़्तारी से लूटपाट,स्नैचिंग की 26 मामले का खुलासा हुआ है.