सीलमपुर: सीलमपुर :-सेना से रिटायर्ड अधिकारी के घर हुई चोरी का खुलासा,पुलिस ने दो शातिर चोर को खजुरी खास से किया गिरफ्तार
सेना के रिटायर्ड अधिकारी के घर हुई चोरी के मामले को उत्तर पूर्वी दिल्ली की भजनपुरा थाना पुलिस की टीम ने सुलझाते हुए दो शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई तकरीबन 45 लाख की ज्वेलरी, घड़ी, मोबाइल के साथ ही चुराए गए पैसे से खरीदी गई ऑटो और बाईक बरामद हुई है. इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल बाईक और टूल्स बरामद हुआ हुआ है.