सीलमपुर: सीलमपुर में गोली मारे जाने से घायल युवक की LNJP अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा
सीलमपुर में गोली मारे जाने से घायल शाहनवाज की एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के प्रयास के मामले में हत्या की धारा को जोड़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है डीसीपी डॉ जॉय टीर्की ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान हो गई है, एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है.