सीमापुरी थाना की क्रैक टीम और एंटी स्नैचिंग टीम ने दिलशाद गार्डन से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की ज्वेलरी और सिक्के बरामद हुआ है. डीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू सीमापुरी निवासी रफीक के तौर पर हुई है. आरोपीय पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है.