नॉर्थ घोंडा इलाके में एक घर से लाखों के गहने और अन्य सामान चोरी कर फरार दो बदमाशों को भजनपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके पास से चोरी के 45 लाख के गहने भी बरामद हो गए हैं जांच में पता चला कि दोनों पहले से भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है